logo

BREAKING : बुढ़मू में वज्रपात से 2 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

DEATH11.jpg

रांची 

रविवार (14 सितंबर) की शाम बुढ़मू प्रखंड में आसमान से गिरी आफ़त ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली ने दो ग्रामीणों की मौके पर ही जान ले ली।
मृतकों की पहचान हेसलपीरी गांव के 52 वर्षीय बालगोविंद महतो (पिता–समल महतो) और 60 वर्षीय उदयनाथ महतो (पिता–रामलाल महतो) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बैल और बकरियां चराने के बाद घर लौट रहे थे कि शाम करीब पांच बजे अचानक हुई बारिश के साथ वज्रपात की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद गांव में शोक और सन्नाटा छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News